Search

 
 
 

पांकी : इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, परिजनों का डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप

 
 Palamu : पलामू जिला स्थित पांकी प्रखंड के परसिया गांव में इलाज के दौरान सुमन कुमार यादव उर्फ हरि नामक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक के परिजनों ने गांव के कथित झोला छाप डॉक्टर रामदयाल राम पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने डॉक्टर रामदयाल राम पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पांकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

इंजेक्शन लगने के आधे घंटे बाद युवक की मौत हो गयी

युवक के ससुर राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को वे स्वस्थ थे.   शाम को अचानक उन्हें सर दर्द होने लगा. उन्हें डॉक्टर रामदयाल राम के पास ले जाया गया. डॉक्टर ने सुमन को इंजेक्शन लगाया और कुछ दवा भी दी.  इंजेक्शन लगने के आधे घंटे बाद वह तड़पने लगा.  परिजन कुछ समझ पाते, तब तक युवक की मौत हो गयी. सुमन के भाई सुनील कुमार यादव ने   डॉक्टर रामदयाल राम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है.

परिजनों के द्वारा थाना को लिखित आवेदन नहीं दिया गया

समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों के द्वारा थाना को लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. युवक की शादी 2020 में हुई थी। उसका ढाई साल का एक  पुत्र और एक साल का एक पुत्री हैं. युवक बाहर में मजदूरी करता था. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है. घटना के सूचना मिलते ही सगालीम पंचायत के मुखिया सुनील कुमार प्रजापति उसके घर पहुंचे और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया. हर संभव मदद का भरोसा दिया.

मामले को दबाने का प्रयास

चर्चा हैं कि डॉक्टर रामदयाल राम के लोग मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है.  पुलिस जांच कर रही है.  परिजनों ने अभी तक थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है.

आरोपी  डॉक्टर रामदयाल राम ने कहा

आरोपी डॉक्टर रामदयाल राम ने अपने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि मेरे द्वारा जानबूझ कर ऐसा काम नहीं किया गया है.  गांव को लोग जो बोलेंगे हमको मंजूर होगा. उसकी भरपाई हम करने के लिए तैयार है.

क्या कहते हैं पांकी चिकित्सक प्रभारी

पांकी चिकित्सक प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. जांच कर डॉक्टर को दोषी पाये जाने पर डॉक्टर पर उचित कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही