Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लाईफ लाईन एक्सप्रेस स्वास्थ्य शिविर का पंसस और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

Chandwa : 231वां इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाए जा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का रविवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने निरीक्षण किया. भ्रमण के क्रम में बंधन राम गांव ललमटिया गारू, बिगन राम ललमटिया, वंसराज सिंह बारेसांढ़ ने बताया कि हम लोग सुबह आठ बजे घर से नास्ता करके निकले हैं. दिन भर खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला है, अभी तक भूखे हैं. यह स्वास्थ्य शिविर चार जून तक चलेगी. निरीक्षण करने पहुंचे नेताओं ने कहा कि जिले में कई कोल कंपनियां, हिंडाल्को, सीसीएल, हिंडाल्को बॉक्साईड क्षेत्र में कार्य कर प्रत्येक दिन लाखों की कमाई कर रही है. मगर सामाजिक हित में काम करने से भागती है. इतनी बड़ी-बड़ी कंपनियों के रहते हुए सीएचसी में चल रहे इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाईफ लाईन एक्सप्रेस स्वास्थ्य शिविर में आने वाले ग्रामीण भूखे-प्यासे रह जा रहे हैं. पंसस व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने डीसी भोर सिंह यादव से स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने वाले ग्रामीणों को गुड़ चना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी

के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही