Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार में पेपर लीक और भ्रष्टाचार का बोलबालाः हिमंता

Ranchi: असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर के बुद्ध मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में शामिल हुए. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा पोटका विधानसभा, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहु, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस और जमशेदपुर पश्चिम से जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने नामांकन किया. सभा को संबोधित करते हुए हिमंता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में युवाओं का कोई भविष्य नहीं है. राज्य में सीजीएल समेत तमाम परीक्षाएं होती हैं, उसका पेपर पैसे लेकर बेच दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि हेमंत सोरेन, बन्ना गुप्ता मिलकर झारखंड में परीक्षाओं को होने नहीं देते हैं. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सीजीएल घोटाले को सीबीआई से जांच कराने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें - आजसू">https://lagatar.in/second-list-of-ajsu-released-dinesh-chandra-boypai-will-be-the-candidate-from-manohpur/">आजसू

की दूसरी लिस्ट जारी, मनोहपुर से दिनेश चंद्र बोयपाई होंगे प्रत्याशी

हेमंत सरकार ने लूटा बालू

हेमंत सरकार ने जल, जंगल जमीन को लूटने का काम किया है. राज्य के बालू तक को हेमंत सरकार ने लूटा है. राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही बालू माफियाओं को खत्म कर सभी लोगों के लिए बालू कर दिया जाएगा. हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है. चुनाव में हार के डर से महिलाओं को लालच देने के लिए आज मंईयां सम्मान योजना की बात कर रहे हैं. हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं, पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की हत्या हुई है. हेमंत सोरेन की सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है. राज्य में घुसपैठिए, माफियाओं और दलालों की सरकार काम कर रही है. हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड की भलाई नहीं चाहती है. राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तभी झारखंड का विकास होगा. इसे भी पढ़ें -लेप्रोस्कोपिक">https://lagatar.in/ranchis-doctor-ajit-attended-the-world-conference-of-laparoscopic-surgeons-the-case-report-was-shocking/">लेप्रोस्कोपिक

सर्जन के वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए रांची के डॉक्टर अजीत, चौंकाने वाला था केस रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही