Search

 
 
 

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक बिल राज्यसभा में पेश

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने  आज गुरुवार दोपहर दो बजे एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में पेश कर दिया, इस पर सात घंटे चर्चा तय की गयी है,  सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को जानकारी दी कि जरूरत पडेगी तो चर्चा के लिए समय और बढ़ाया भी जा सकता है. बता दें कि लोकसभा में यह बिल  भारी हंगामे के बीच कल बुधवार को पास हो गया था,
 

NewDelhi :  प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने  आज गुरुवार दोपहर दो बजे एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में पेश कर दिया, इस पर सात घंटे चर्चा तय की गयी है,  सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को जानकारी दी कि जरूरत पडेगी तो चर्चा के लिए समय और बढ़ाया भी जा सकता है. बता दें किलोकसभा में यह बिल  भारी हंगामे के बीच कल बुधवार को पास हो गया था,

 

 

जितेंद्र सिंह ने बिल पेश करते हुए कांग्रेस की सरकार के समय हुए पेपर लीक के कई उदाहरण दिये.  इसके अलावा विपक्षी दलों की सरकारों के समय राज्यों में हुए पेपर लीक के मामलों का जिक्र किया.  जितेंद्र सिंह द्वारा बिल पेश किये जाने पर विपक्षी दलों के सांसदों ने भारी हंगामा किया.

 

जितेंद्र सिंह ने बिल पेश करने से पहले बताया कि हमारी भर्ती एजेंसियां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC), रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)अलग-अलग सेक्टर के लिए परीक्षाएं आयोजित करती हैं.

 

हायर एजुकेशन में दाखिले की परीक्षाओं के लिए अब हमारे पास नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) है. कहा कि यह अजीब बात है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनाने का विचार सबसे पहले 1992 में (33 साल पहले) आया था, समय-समय पर कई कमेटियों ने इस विचार को दोहराया और 2010 में भी एक कमेटी ने ऐसी एजेंसी बनाने की ज़ोरदार सिफारिश की थी. 

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही