Search

 
 
 

सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

 
Purnia: सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर धमकी दिया गया है. इस बार लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तान के नंबर से धमकी दी है. धमकी के साथ सात सेकंड का बम ब्लास्ट का वीडियो भी भेजा गया है. मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताते हुए लिखा है कि आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे. हमारे साथियों की तैयारी पूरी है. हमारे साथी तुम्हारे काफी पास पहुंच गए हैं. कुल मिलाकर उनको 18वीं बार धमकी दी गई है. इसको लेकर पप्पू यादव ने पूर्व में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी पत्र लिखा था. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पप्पू यादव ने हाल ही में दो करोड़ का लैंड क्रूजर गाड़ी भी ली है. इस गाड़ी के बारे में दावा किया जा रहा है कि उस गाड़ी में बैठे व्यक्ति और गाड़ी पर रॉकेट लांचर एक-47 बम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस बीच पप्पू यादव की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. दूसरी तरफ पुलिस भी सतर्क है. पिछले दिनों दीपावली के समय पूर्णिया पुलिस ने दिल्ली से महेश पांडे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. उन्होंने स्वीकार किया था कि उसने पप्पू यादव को धमकी दी थी, लेकिन उनका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं रहा है. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:

भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही