Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पप्पू यादव ने की लालू यादव से मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों पटना में हैं. इस दौरान कई लोग उनसे मुलाकात करने के लिये पहुंच रहे है. इस बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे. जिसकी जानकारी इन्होंने ट्वीट कर दी. पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा आदरणीय लालू प्रसाद जी से आज मुलाकात हुई. उनका कुशलक्षेम जाना. देश जिस हालात से दो-चार है, उसमें आज उनके तर्जुबे और सलाहियत की सबसे अधिक जरूरत है. बता दें कि पप्पू यादव ने इससे पहले भी दिल्ली में जाकर लालू यादव से मुलाकात की थी. कई मौके पर पप्पू यादव को लालू परिवार के साथ देखा गया. आरजेडी के इफ्तार पार्टी में भी पप्पू यादव पहुंचे थे. बिहार">https://lagatar.in/lalu-yadav-coming-to-patna-today-enthusiasm-among-workers/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 28 अप्रैल को पटना आये थे. लालू यादव के पटना पहुंचने पर आरजेडी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला था. लालू यादव के पटना आने से पहले  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी  दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात की था. जिसकी जानकारी उन्होंने भी ट्वीट कर दी थी.  लालू यादव से नेताओं का मिलना लगातार जारी है, ऐसे में अब इन सब मुलाकात को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-ordered-to-strengthen-the-committee-up-to-the-booth-level/">आदित्यपुर

: मंत्री चम्पई सोरेन ने बूथ स्तर तक कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही