Search

 
 
 

पप्पू यादव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हुए चोटिल

 
Buxar : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात हादसे का शिकार हो गया. घटना में पप्पू यादव की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास हुई. इस सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव समेत जाप के बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वाहन चालक सुधीर कुमार के अलावा समर्थक समेत लगभग 11 लोगों घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव छपरा से लौट रहे थे. वह छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुए कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए थे. यहां से लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना हो गई.

तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं

पप्पू यादव बक्सर जिले के चक्की प्रखंड के जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष परमा यादव के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान जैसे ही भोजपुर की सीमा से बक्सर की सीमा में उनका काफिला घुसा तभी पुरवा गांव के पास यह घटना हो गई. इस हादसे में पप्पू यादव को भी हल्की चोट आई. घटना में पप्पू यादव के साथ चल रहीं लगभग तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं. घटना के बाद सड़क पर घायलों की चीख पुकार मच गई. सभी को भोजपुर जिले के शाहपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया. सूचना मिलने पर ब्रह्मपुर थाना और शाहपुर थाना की 112 नंबर वाहन पहुंची. एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. इसे भी पढ़ें – BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-offices-investigation-may-happen-on-wednesday-bbc-london-also-on-radar/">BBC

दफ्तरों में आयकर रेड जारी, बुधवार को भी हो सकती है जांच, बीबीसी लंदन भी रडार पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही