Search

 
 
 

पप्पू यादव की CM हेमंत से भावुक अपील-दक्षिणा में दे दीजिए गरीबों का बारामुड़ी आशियाना

Dhanbad News : पप्पू यादव ने सीएम से भावुक अंदाज में अपील की कि दक्षिणा के रूप में बारामुड़ी खटाल के इन गरीब परिवारों का आशियाना उजड़ने से बचा लें. किसी भी गरीब के सिर से छत छीनने से पहले उसकी लाचारी को समझना जरूरी है. सरकार को इन परिवारों के पुनर्वास और रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए ही कोई संवेदनशील फैसला लेना चाहिए.
 
पप्पू यादव

Dhanbad News : धनबाद के चर्चित बारामुड़ी खटाल को हटाने की प्रशासनिक कवायद के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार देर शाम गरीब परिवारों के दर्द से रूबरू हुए. 'गरीब बचाओ, आशियाना बचाओ आंदोलन' का हिस्सा बनने के बाद पप्पू यादव सीधे खटाल पहुंचे और पीड़ितों की आपबीती सुनी. उन्होंने ​खटाल में रहने वाले परिवारों के साथ जमीन पर बैठकर सादगी से भोजन भी किया.

 

Uploaded Image

खटाल में रहने वाले परिवारों से मिले पप्पू यादव

 


पप्पू यादव ने ​भोजन के बाद पत्रकारों से भी बातचीत की. उन्होंने भावुक होकर कहा कि खटाल में रहने वाले लोग बेहद विपरीत और कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इनके पास न तो बड़े संसाधन हैं और न ही कोई मजबूत आर्थिक सहारा. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई. 

 

 

पप्पू यादव ने सीएम से भावुक अंदाज में अपील की कि दक्षिणा के रूप में बारामुड़ी खटाल के इन गरीब परिवारों का आशियाना उजड़ने से बचा लें. किसी भी गरीब के सिर से छत छीनने से पहले उसकी लाचारी को समझना जरूरी है. सरकार को इन परिवारों के पुनर्वास और रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए ही कोई संवेदनशील फैसला लेना चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही