Search

 
 
 

अनंतनाग में पैरा कमांडो का ऑपरेशन जारी, पहाड़ी पर छिपे आतंकियों पर ड्रोन से बरसाये जा रहे बम

 
Jammu/ Kashmir : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी खबर आयी है, सेना और पुलिस के तीन अधिकारियों और एक जवान के हत्यारे आतंकियों को कोकरनाग के जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा घेर लिया गया है. जानकारी के अनुसार 2-3 आतंकी जंगल की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं. आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन से बम बरसाये जा रहे हैं. जंगलों में पैरा कमांडो उतारे गये है.                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान लें कि बुधवार को अनंतनाग के कोकरनाग में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. सुरक्षाबलों वहां पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे. बताया जाता है कि आतंकी उंचाई वाली जगह पर थे. उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी.

अनंतनाग में तीन अधिकारी सहित चार शहीद

मुठभेड़ के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट को गोली लगी. घायल अफसरों को तुरंत हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया, लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका. थबर है कि बुधवार को जख्मी हुए एक जवान ने भी गुरुवार को दम तोड़ दिया. इस हमले में आतंकी उजैर(10 लाख इनामी) समेत 2-3 आतंकी हैं. सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जंगलों में घेर रखा है.

आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए  हेलिकॉप्टर लगाये गये

आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सेना द्वारा हेलिकॉप्टर, क्वाडकॉप्टरों और ड्रोन की मदद ली जा रही है. बड़ी संख्या में स्पेशल फोर्स के कमांडो तैनात किये गये है. अप्रैल में जिस आतंकी मॉड्यूल ने पुंछ में सेना के 5 जवानों पर हमला किया था, उसी माड्यूल ने अनंतनाग हमले को अंजाम दिया है. खबर है कि लश्कर और जैश के आतंकियों का नया आतंकी माड्यूल 6 महीने से घाटी में सक्रिय है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही