Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारा शिक्षकों को दो महीने से नहीं मिला है मानदेय, कैसे मनेगी दुर्गापूजा

Ranchi : झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान दो महीने से नहीं हुआ है. उनके सर्टिफिकेट की जांच चल रही है. जांच पूरी नहीं होने के कारण मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कई पारा शिक्षकों ने बिहार समेत अन्य राज्यों से मैट्रिक व इंटर पास किया है. राज्य के बाहर का सर्टिफिकेट होने के चलते जांच में देरी हो रही है. झारखंड में लगभग 62000 पारा शिक्षक कार्यरत हैं. एक सप्ताह बाद दुर्गापूजा समेत अन्य पर्व- त्योहार आनेवाला है. ऐसे में इन्हें चिंता सता रही है कि इससे पहले मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो दुर्गापूजा कैसे मनेगी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-health-department-withdrew-the-ban-on-private-practice-of-doctors-with-conditions/">झारखंड

: शर्तों के साथ डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगी रोक को स्वास्थ्य विभाग ने लिया वापस

जांच चल रही है, पूजा से पहले मानदेय मिलने पर संशय

पारा शिक्षकों ने बताया कि लगता है कि इस बार उनके परिवार के लिए दुर्गापूजा फीकी रहेगी. जुलाई और अगस्त का मानदेय अब तक नहीं मिला है. सितंबर माह भी बीतने वाला है. जांच पूरी होने में कितना समय लगेगा यह भी तय नहीं है. मानदेय का भुगतान नहीं होने से घर चलाने में भी दिक्कत हो रही है. मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने जल्द मानदेय का भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया था. इंतजार में हैं कि कब बकाया मानदेय मिलेगा. बताया कि  मुख्यमंत्री ने सर्टिफिकेट जांच की अवधि दिसंबर तक बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है. सर्टिफिकेट की जांच पटना में चल रही है. ऐसे में पूजा से पहले मानदेय मिलने पर संशय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें – नवनियुक्त">https://lagatar.in/newly-appointed-congress-block-presidents-bluntly-in-charge/">नवनियुक्त

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों को प्रभारी की दो टूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही