Ranchi : झारखंड के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) आज रविवार को एक मांग वेतनमान को लेकर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना पर बैठे हैं. इससे पहले पारा शिक्षक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. इसके बाद सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गये. धरने पर बैठे पारा शिक्षकों का कहना है कि सरकार हमें धोखा देने का काम कर रही है. दुर्गा-पूजा, दिवाली, छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं, लेकिन सरकार हमारी मांग को अनसुना कर रही है. कहा कि सरकार कह रही है कि पारा शिक्षकों की सारा समस्याएं दूर कर ली गयी है. जो सरासर गलत है. अगर समस्या का समाधान हो गया होता तो सहायक अध्यापक आज राज भवन के सामने धरने पर क्यों बैठते.
एक मांग वेतनमान के साथ पारा शिक्षकों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने दिया धरना
Leave a Comment