Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुधवार से फिर धरने पर बैठेंगे पारामेडिकल स्टूडेंट्स

Ranchi: रिम्स पारामेडिकल स्टूडेंट्स बुधवार से पुन: अपने विरोध को जारी रखेंगे. अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगे. छात्रों का कहना है कि सोमवार को पारामेडिकल के कोऑर्डिनेटर डॉ संजय कुमार ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को निदेशक के साथ होने वाले बैठक में रखेंगे. जबकि बैठक में उनके मुद्दें पर किसी तरह की चर्चा नही की गई. स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाकर धरना खत्म कराया गया था. छात्रों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा उन्हें धोखा दिया गया है. उनकी मांग हॉस्टल निर्माण को लेकर है. लेकिन उनका कहना है कि धरना तब तक जारी रहेगी जब तक प्रबंधन कम से कम छात्राओं को किसी हॉस्टल में रूम अलॉट नही कर देती. छात्र तो किसी तरह मैनेज कर रहे हैं, लेकिन छात्राओं को ज्यादा परेशानी हो रही है. मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें- करोड़ों">https://lagatar.in/zip-chairman-inspected-eklavya-vidyalaya-being-built-at-a-cost-of-crores-found-gross-irregularities/">करोड़ों

की लागत से बन रहे एकलव्य विद्यालय का जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पाई घोर अनियमितता 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही