Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम से जुड़ा रांची का पारस हॉस्पिटल

  • सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्‍थ स्किम से जुड़े मरीज उठा सकते हैं फायदा
  • झारखंड स्टेट गवर्नमेंट कर्मचारी के लिए भी ये सुविधाएं दी जायेंगी
  • सरकारी कर्मियों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा अब रांची से बाहर
Ranchi : पारस HEC हॉस्पिटल, रांची अब सीजीएचएस (CGHS) से जुड़ गया है. अब सीजीएचएस (सेंट्रल गर्वमेंट हेल्थ स्किम) से जुड़े किसी भी मरीज का इलाज पारस HEC हॉस्पिटल में हो सकेगा. अस्‍पताल के रिजनल डायरेक्टर डॉ. सुहास अराध्ये ने कहा, “मुझे काफी गर्व हो रहा है क‍ि पारस HEC हॉस्पिटल अब सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्किम से जुड़ गया है. साथ में ही झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी सीजीएचएस दरों की सुविधा दी जा रही है. इस स्‍कीम के द्वारा अब केंद्र सरकार और झारखंड सरकार के कर्मचारी CGHS दरों पर इलाज करवा सकते हैं.” पारस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार ने बताया, “हमें हर्ष है क‍ि सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की सुव‍िधाएं हम पारस HEC हॉस्पिटल में उपलब्ध करा पाए हैं. ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इससे फायदा मिले, यही हमारी कोशिश रहेगी. झारखंड में बहुत कम अस्पताल हैं, जो सीजीएचएस से जुड़े हैं. अब पारस HEC हॉस्पिटल, रांची के सीजीएचएस से जुड़ने से मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य शहरों में जाना नहीं पड़ेगा. इससे मरीजों का समय और संसाधन दोनों बचेगा.“ पारस HEC हॉस्पिटल, रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा, “पारस HEC अस्पताल, रांची में एक ही स्थान पर सभी विभाग के फुल टाइम डॉक्‍टर एवं अत्याधुनिक तकनीक की सुविधाएं है. हमारे पास अच्छी आपातकालीन सुविधा, उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक ICU चिकित्सा केंद्र है. एक ही कॉम्प्लेक्स में विश्वस्तरीय ऑपरेशन थियेटर होने से इन्फेक्शन कंट्रोल, टीम वर्क केयर मिलना - इस अस्पताल के बारे में लोगों में विश्वनीयता पैदा कर रही है. पिछले माह ही हम लोगों ने पारस ब्लिस की शुरुआत की, जिसमें गर्भवती महिलाओं के लिए आनंद दायक एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चोरी">https://lagatar.in/309-stolen-bags-of-surf-recovered-two-arrested-dsp-told-the-whole-story-of-surf-theft-and-businessmans-death/">चोरी

के 309 बैग सर्फ बरामद, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने बतायी- सर्फ चोरी और व्‍यवसायी की मौत की पूरी कहानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही