Search

 
 
 

लातेहार: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी

 
Latehar: शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक छात्रों का प्रथम चक्र व आवधिक परीक्षा को ले कर यह गोष्ठी का आयोजन किया गया था. प्राचार्य ने अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने एवं मोबाइल का कम से कम प्रयोग करने देने की अपील अभिभावको की. उन्होंने कहा कि अधिक मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल करने से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनके दिमाग आंखों पर भी यह असर करता है. उन्होंने अपने बच्चों का घर पर पढ़ाई पर ध्यान रखने की अपील की. कहा कि स्कूल में सभी बच्चों का प्रोपर केयर किया जाता है, लेकिन घर में भी बच्चों की गतिविधियों पर अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए. गोष्ठी में कक्षा अध्यापकों के द्वारा अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बार में विस्तार से बताया गया. कक्षा चार (बी) के वर्ग शिक्षक अगस्त कुमार ने कहा कि छात्रों पर पढ़ाई का अधिक प्रेशर देने से बच्चे पढ़ाई से दूर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सब बच्चों मे एक सी क्षमता नहीं होती है, कोई किसी पाठ को जल्दी समझ जाता है तो किसी को देर से समझ में आती है. हालांकिहर बच्चे में प्रतिभा होती है, बस उसे निखारने की जरूरत है. गोष्ठी मे कई अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही