Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी ने डीएवी स्कूल के लिए मेन गेट किया बंद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर प्रबंधन ने पहले अपने कैम्पस में डीएवी पब्लिक स्कूल को जगह देकर विकसित किया. अब स्कूल में करीब 2200 छात्र अध्ययनरत हैं तो स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए मेन गेट से इंट्री बंद कर दी है. कॉलेज प्रबंधन ने कैम्पस को सुरक्षित करने के लिए मेन गेट बंद किया है, अब स्कूल के बच्चे और अभिभावकों को पीछे के रास्ते से इंट्री दी जा रही है. पीछे वाली इंट्री गेट का रास्ता संकरी है, जिससे स्कूली वाहनों और अभिभावकों को अपने निजी वाहन से छात्रों को छोड़ने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-22nd-conference-of-coal-india-st-sc-employees-association-emphasis-on-dalit-upliftment/">बेरमो:

कोल इंडिया ST/SC इम्पलाइज एसोसिएशन का 22वां सम्मेलन, दलित उत्थान पर जोर

वाहन चालकों व अभिभावकों में रोष

इस बात से स्कूली वाहन चालकों और अभिभावकों में रोष है. उनके नजर में कॉलेज व स्कूल दोनों प्रबंधन की लापरवाही है, जिसका मूल्य स्कूल के हजारों निर्दोष बच्चे व उनके अभिभावकों तथा वाहन चालकों को चुकाना पड़ रहा है. स्कूल में गेट व आवागमन का रास्ता बंद कर दिए जाने से प्रतिदिन स्कूल लगने के समय जाम लग रहा है. इससे सभी को काफी परेशानी हो रही है. सड़क जाम में फंसने से ड्यूटी जाने वाले अभिभावकों को देरी हो रही है. अभिभावक कहते हैं कि अगर वे किसी काम से भी स्कूल आते हैं तो भी उनके वाहनों की पार्किंग को बंद कर दिया गया है, जबकि प्रति वर्ष करोड़ों रुपये शुल्क वसूलने वाला स्कूल बच्चों को कोई सुविधा नहीं दे रहा है. एनआईटी कॉलेज अतिक्रमणकारियों के लिए दो एकड़ जमीन दान में छोड़ सकता है तो स्कूल को आने-जाने का रास्ता क्यों नहीं दे सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही