Search

 
 
 

अभिभावक संघ ने ठंड को लेकर झारखंड के स्कूलों को बंद करने की मांग की

 
Ranchi:  झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ई-मेल से एक ज्ञापन भेजते हुए यह मांग की है. उन्होंने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी ठंड पर रही है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है. ठंड के कारण कई बच्चों की तबीयत भी बिगड़ रही है. इसलिए फिलहाल जूनियर बच्चों के स्कूल को बंद किया जाए और सीनियर बच्चों के स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव किया जाए, ताकी उन्हें ठंड से बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें - HEC">https://lagatar.in/hec-closed-lockout-in-company-over-outstanding-salaries/">HEC

बंद! बकाये वेतन को लेकर अफसरों और मजदूरों ने कंपनी में की तालाबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही