Search

 
 
 

बौद्धिक विकलांग बच्चों के अधिकारों के प्रति अभिभावकों को किया जागरूक

 
Ranchi : दीपशिखा, श्रद्धानन्द रोड, रांची में बुधवार को अभिभावक वकालत कार्यक्रम के तहत शीघ्र हस्तक्षेप एवं सरकारी योजनाओं की चर्चा कार्यक्रम किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य था बौद्धिक विकलांग बच्चों के अधिकारों के बारे में उनके माता-पिता को बताना. साथ ही अभिभावकों को इन बच्चों के अधिकारों से जागरूक करना. जैसे आंगनबाड़ी केंद्र में दी जाने वाली सुविधाएं एवं विद्यालय में समावेशी शिक्षा के माध्यम से स्पेशल बच्चों को शिक्षा का अधिकार. इस कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों के अभिभावक सम्मिलित हुये. इस अवसर पर दीपशिखा की तरफ से कार्यकारी निदेशिका सुधा लहीला के साथ दीपा जालान, प्रमोद कुमार, अनुपा गुप्ता, पुष्पलता समेत कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-test-both-teams-sweated-profusely-before-the-match/">भारत-इंग्लैंड

टेस्ट : मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही