Search

 
 
 

अपने बच्‍चों को पढ़ाने के लिए कंपटीशन करें अभ‍िभावक : श‍िक्षा मंत्री

 
Bermo : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गोमिया प्रखंड के साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में सबसे पहले गणेश की पूजा होती है. उसी प्रकार जब बच्चे बढ़ते हैं तो सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराते हैं. उन्‍होंने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कंपटीशन करें, ताकि आपके बच्‍चे भी देश के बड़े पदों पर आसीन हो सकें. बीडीओ, सीओ, आईएएस और आईपीएस बनकर गांव, शहर और राज्‍य का नाम रोशन करे. उन्होंने कहा कि मेरे पास दो विभाग है, जिसमें से शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है. इसलिए मैं शिक्षा के प्रति झारखंड के लोगों को हमेशा जागृत्‍त करने का काम करता रहता हूं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता शिक्षा से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो मेरा फोन पर कभी भी सूचना दे सकते हैं. जांच के बाद तुरंत कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : कोढ़ा">https://lagatar.in/ramesh-yadav-a-member-of-the-kodha-gang-turned-out-to-be-in-the-hands-of-the-mob-spilled-many-secrets/">कोढ़ा

गैंग का सदस्‍य निकला भीड़ के हत्‍थे चढ़ा रमेश यादव, उगले राज
मंत्री ने कहा कि जब मैं चेन्नई में था और मुझे जानकारी मिली क‍ि गोड्डा में एक छात्र द्वारा वीडियो बनाकर स्कूल की दशा के संबंध में बताया गया है. मैंने तुरंत उसकी जांच करायी और दोषी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया. इसलिए झारखंड को समृद्ध और शक्तिशाली बनाना है तो सभी बच्चों को शिक्षित होना पड़ेगा. सभी अभिभावकों को इस काम के लिए अन्य बच्चों के साथ प्रतियोगिता करनी होगी. यहां साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने शि‍क्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्‍वागत किया. वहीं समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश लाल सिंह, पप्पू जैन, आकाश डे, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह,  सचिव केदारनाथ पंडा सहित अजीत कुमार सहाय, सनत प्रसाद, पप्पू जैन ने जगरनाथ महतो को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/ak-47-recovered-from-prem-prakashs-house-ed-to-present-weapon-as-vital-evidence/">प्रेम

प्रकाश के घर AK-47 बरामद मामला, हथियार को अहम सबूत के तौर पर पेश करेगा ED
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही