Search

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीर आयी सामने, एक-दूजे की आंखों में खोये आये नजर

LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की. इसी के साथ कपल ऑफिशियली एक-दूजे के हो गये हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी के नये सफर की तरफ कदम बढ़ा लिया है. सगाई होने के बाद परिणीति और राघव दोनों बाहर आये और मीडिया और पैपाराजी से मुलाकात की. परिणीति और राघव चड्ढा सगाई की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में कपल एक-दूसरे की आंखों में खोये नजर आ रहे हैं. फैंस दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/america-tornado-hits-texas-one-person-killed-many-houses-damaged/">अमेरिका

के टेक्सास में आया तूफान, एक व्यक्ति की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त,रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू)

पिंक सूट और व्हाइट कुर्ता पायजामा में नजर आये कपल

परिणीति ने इंगेजमेंट पर रोज पिंक कलर का सूट पहना था. वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा पहना था. दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना था. एक्ट्रेस की ज्वैलरी और आउटफिट दोनों को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. वहीं राघव चड्ढा का कुर्ता-पायजामा पवन सचदेव ने डिजाइन किया था. प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत लगभग 150 से अधिक हस्ती परिणीति और राघव चड्ढा के खास दिन पर शामिल हुए.

कपल ने रोमांटिक पोज में क्लिक करायी फोटो 

परिणीति चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ फोटोज शेयर की हैं. परिणीति ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा कि मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की .. मैंने हाँ कहा! एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग चार तस्वीरें शेयर की, जिसमें से एक तस्वीर इंगेजमेंट रिंग की है. इसके अलावा कपल ने कई अलग-अलग रोमांटिक पोज में फोटो क्लिक करायी है. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. कपल को बॉलीवुड सेलेब्स, राजनीति जगत के हस्ती सहित फैंस बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. राघव चड्ढा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सगाई की तस्वीर शेयर की है. राघव चड्ढा ने कैप्शन लिखा कि मैंने भगवान से जो कुछ भी दुआ मांगी. उसने हां कर दी.
https://www.instagram.com/p/CsMCe3gIG4h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CsMCe3gIG4h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @parineetichopra

इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-encounter-continues-between-security-forces-and-terrorists-in-anantnag/">जम्मू

कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकियों को घेरे जाने की खबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp