Search

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई आज, दिल्ली के कपूरथला हाउस में है ग्रैंड फंक्शन

LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा की आज शनिवार को सगाई होने वाली है. कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में ग्रैंड फंक्शन रखा है. सगाई में राघव चड्डा पवन सचदेवा की डिजाइनर ड्रेस पहनेंगे. वहीं परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में नजर आयेंगी. इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता शरीक हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती के साथ सगाई में आ सकती हैं. (पढ़ें, सपनों">https://lagatar.in/flight-of-dreams-started-happy-result-of-target-studies/">सपनों

की उड़ान शुरू, लक्ष्य निर्धारित पढ़ाई का सुखद नतीजा)
https://www.instagram.com/reel/CsJSMl-I0PF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CsJSMl-I0PF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @varindertchawla

प्रियंका चोपड़ा की मां ने परिणीति और राघव की सगाई पर लगाई मुहर

बता दें कि परिणीति और राघव  दोनों ने भले ही अपनी सगाई को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की हो, लेकिन इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. शुक्रवार को परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थी. जिसमें एक्ट्रेस का घर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा था. तब से कयास लगाया जा रहा है कि परिणीति और राघव चड्डा सगाई करेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी परिणीति और राघव की सगाई पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि `मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं. हमारा आशीर्वाद उनके साथ है.
https://www.instagram.com/p/CsJW8cbIaTU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CsJW8cbIaTU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @varindertchawla

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-assembly-elections-power-seems-to-be-slipping-out-of-bjps-hands-congress-crosses-majority-in-early-trends/">कर्नाटक

विधानसभा चुनाव : भाजपा के हाथ से सत्ता जाती दिख रही, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार

कपल को कई बार एक साथ किया गया स्पॉट

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी तब से सुर्खियां बटोरनी शुरू की, जब से दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर कई बार स्पॉट किया गया. कुछ दिनों पहले भी दोनों को एक साथ मोहाली में देखा गया था. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये मैच को देखने के लिये भी राघव चड्डा अपनी गर्लफ्रेंड परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंचे थे. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-communist-government-made-it-mandatory-to-teach-darwin-theory-in-schools-christian-muslim-community-protesting/">केरल

: कम्युनिस्ट सरकार ने स्कूलों में डार्विन थ्योरी पढ़ाना अनिवार्य किया, ईसाई-मुस्लिम समुदाय कर रहे विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp