Search

 
 
 

Paris Olympic : भारत को महिला पहलवान विनेश फोगाट से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद

 
Paris :  पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 12वां दिन है.  भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है. भारत की झोली में एक और पदक आ सकता है.  भारत को महिला पहलवान विनेश फोगाट से स्वर्ण पदक की उम्मीद है. महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा स्वर्ण पदक मैच में विनेश फोगाट का मुकाबला यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होगा. यह मैच देर रात 12:30 बजे शुरू होगा. अगर विनेश फोगाट फाइनल मैच नहीं भी जीती, फिर भी सिल्वर मेडल तो पक्का है. विनेश फोगाट के अलावा महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी आज रात पेरिस में मोर्चा संभालती नजर आयेंगी.  महिला 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग पदक चरण आज रात 11 बजे होगा.  मीराबाई चानू से भी भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद है.

पेरिस ओलंपिक में आज भारत का शेड्यूल 

एथलेटिक्स

  • - मिश्रित मैराथन रेसवॉक रिले - सूरज पंवार-प्रियंका गोस्वामी- सुबह 11:00 बजे
  • - पुरुषों की ऊंची कूद क्वालिफिकेशन - सर्वेश कुशारे - दोपहर 1:35 बजे
  • - महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 - ज्योति याराजी - दोपहर 1:45 बजे
  • - महिला भाला फेंक क्वालिफिकेशन - अन्नू रानी - दोपहर 1:55 बजे
  • - पुरुषों का ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन - अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल - रात 10:45 बजे
  • - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल - अविनाश साबले - देर रात 1:13 बजे

गोल्फ

  • - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1 - अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12:30 बजे

टेबल टेनिस

  • - महिला टीम क्वार्टरफाइनल - टीम इंडिया बनाम जर्मनी - दोपहर 1:30 बजे

कुश्ती

  • - महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा राउंड ऑफ 16 - अंतिम पंघाल बनाम ज़ेनेप येतगिल (TUR) - दोपहर 2:30 बजे
  • - महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे
  • - महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 10:25 बजे
  • - महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा स्वर्ण पदक मैच - विनेश फोगाट बनाम सारा एन हिल्डेब्रांट (USA) - देर रात 12:30 बजे

वेटलिफ्टिंग

  • - महिला 49 किग्रा पदक चरण - मीराबाई चानू - रात 11:00 बजे
इसे भी पढ़ें : Paris">https://lagatar.in/vinesh-phogat-is-the-first-indian-woman-to-reach-the-finals-of-womens-wrestling/">Paris

Olympic : विनेश फोगाट महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही