Search

 
 
 

Paris Olympic : फाइनल नहीं खेल पायेंगी विनेश फोगाट, वजन के कारण अयोग्य घोषित

 
फाइनल में पहुंचने के बाद ओलंपिक जीतने का सपना टूटा Paris :  पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, महिला कुश्ती के 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं विनेश फोगाट का वजन तय मानक से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया है. जिसकी वजह से ओलंपिक में उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया. https://twitter.com/ANI/status/1821073048843522433

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की मानें तो वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. संघ ने कहा कि भारतीय टीम को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. रात भर टीम द्वारा किये गये बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. इस समय टीम कोई और टिप्पणी नहीं करेगी. भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है. वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा.

पीएम ने विनेश का मनोबल बढ़ाया, कहा- आप भारत का गौरव हो

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला पहलवान का मनोबल बढ़ाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं. उन्हें मजबूती से वापसी करनी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि  विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हो. आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत हो. उन्होंने आगे लिखा कि आज के झटके से दुख पहुंचा है. काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं. लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी. चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है. मजबूती से वापसी करो. हम सभी आपके साथ हैं. https://twitter.com/narendramodi/status/1821083814363591059

महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी विनेश फोगाट

बता दें कि विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के कुश्ती स्पर्धा में 50 केजी वर्ग में फाइनल में प्रवेश किया था. इसी के साथ विनेश फोगाट महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी. लेकिन आज बुधवार को विनेश फोगाट का ओलंपिक फाइनल खेलने का सपना टूट गया. क्योंकि विनेश का वजन तय मानक से कुछ ग्राम ज्यादा हो गया. जिसकी वजह से वह गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गयीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही