Search

नव वर्ष पर पार्क, डैम, फॉल तैयार, पर्यटकों का है इंतजार

Rehan Ahmed Ranchi: नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिये पार्क, डैम व फॉल सजधज कर तैयार हैं. नये साल के जश्न में बड़ी संख्या में लोग डैम, पार्क समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर खुशी के पल बटोरने जुटेंगे. 2024 के अंतिम दिन से लेकर वर्ष 2025 की पूरी जनवरी प्रकृति प्रेमियों की भीड़ मनोरंजन के लिये उमड़ती रहेगी.

टैगोर हिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-37.jpg">

class="size-full wp-image-994797 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल झारखंड का एतिहासिक स्थल है, जो रविंद्रनाथ टैगोर के परिवार से जुड़ी स्मृतियों को संजोए हुए है. टैगोर हिल से रांची शहर का मनोरम नजारा नजर आता है. साथ ही संध्या की बेला में टैगोर हिल की ऊंचाई में पहुंच कर डूबते हुए सूर्य का अदभुत नजारा होता है, जिसे देखने के लिए लोगों की हर पल भीड़ उमड़ती रहती है. आज भी कई लोग वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि डूबते हुए सूर्य के सुंदर नजारे देखने के लिये यहां आये हैं.

सिदो कान्हू पार्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-31.jpg">

class="size-full wp-image-994798 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
मोरहाबादी स्थित सिदो कान्हू पार्क में छोटानागपुरी संस्कृति एवं गांव की वास्तविक जीविका को पेंटिंग के माध्यम से उकेरा गया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. यहां बच्चों के लिये कई प्रकार के झुले, फूलों के बगीचे, युवाओं के लिये आधुनिक जिम के यंत्र लगे हैं. बच्चों के लिये दो रेलगाड़ी भी थी, लेकिन खराब पड़ी थी. यदी इसे ठीक करा लिया जाता तो नव वर्ष में पार्क के लिये आमदनी का अच्छा जयिरा बनता. यहां प्रवेश शुल्क बच्चों के लिये 10, बड़ों के लिये 15 रुपये है.

बिरसा मुंडा फन पार्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/9-18.jpg">

class="size-full wp-image-994799 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/9-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
ट्रेकर स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क बीच शहर में होने की वजह से यहां आसानी से लोग मनोरंजन के लिये पहुंच सकते हैं. इस पार्क में तालाब, झरने, लंबी सीढ़ियां, खूबसूरत बगिया और बच्चों के झूले लगे हैं. प्रवेश शुल्क बड़ों के लिये 50, बच्चों के लिये 30 रुपये है. यहां जंपिंग जेट, मिक्की माउस, बोटिंग, जीप आदि की सेवा बच्चे 50 रुपये टिकट के हिसाब से प्राप्त कर सकते हैं. कई लोगों ने कहा यह पार्क को शहर के नजदीक है, बहुत अच्छा भी है, लेकिन महंगा है.

कांके डैम, रॉक गार्डेन

कांके रोड स्थित रॉक गार्डेन है. इस पार्क से कांके डैम भी नजर आता है और पार्क भी पत्थरों को तराश कर ऊंचाई में बड़ी जगह पर खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है. इसलिये लोग यहां बड़ी संख्या में मनोरंजन के लिये पहुंचते हैं. फूलों का बगीचा, बच्चों के लिये झुले समेत मनोरंजन के कई साधन हैं. इसलिये लोगों का जुटान बड़ी संख्या में होता है.

नक्षत्र वन 

नक्षत्र वन राजभवन के सामने है. इस पार्क में गुलाब फुलों की विभिन्न प्रजातियां तैयार की गई है. यहां लाल, पीले, नीले, सफेद, कई रंग के गुलाबों का संगम दिखेगा. जिसे निहारने के लिये राजधानीवासियों का जुटान इस गुलाब के बगिचे में जुटता है. यहां प्रवेश शुल्क बच्चों के लिये 10, बड़ों के लिये 15 रुपये है.

सुरक्षा के लिये मौजूद रहेंगे पुलिस जवान

कई पार्कों के कर्मचारियों ने बताया कि नये साल के जश्न में बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा. सभी की सुरक्षा के लिये पार्क की ओर से निकट के थानों में पत्र दिया गया है, ताकि नये साल में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे. आज भी कई पार्कों में पुलिस बल के जवान सुरक्षा के मद्देनजर घूमते नजर आये.

नव वर्ष में यहां भी जुटेंगे पर्यटक

नये साल के जश्न में झारखंड समेत बाहर के लोग भी झारखंड के खूबसूरत नजारों को निहारने के लिये पहुंचे हैं. लोग यहां के दसम फॉल, जोन्हा फॉल, हुडरू फॉल, रुक्का डैम, हटिया डैम, सीता फॉल, पंच घाट, रातु पार्क, पतरातु घाटी, जैविक उद्यान समेत अन्य जगहों पर पर्यटन प्रेमी नये साल का जश्न मनाने के लिये बड़ी से बड़ी तादात में जुटेंगे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp