Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्किंग स्पेस पड़ा कम तो जेएनएसी ने मुख्य सड़क पर शुरू कर दी पार्किंग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कुछ दिन पहले साकची बाजार स्थित फैशन वर्ल्ड में आग लगने के बाद मुख्य बाजार में बनी पार्किंग के कारण दमकल को आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था. लेकिन उस घटना से जेएनएसी ने कोई सबक नहीं लिया. जिस कारण एक बार फिर से साकची के मुख्य सड़क पर ही पार्किंग का नजारा देखने को मिला. दिल्ली दरबार के बगल में बने पार्किंग स्पेस में बुधवार जगह कम पड़ जाने के बाद गाड़ियों को मुख्य सड़क पर ही खड़ा करवा दिया गया. जेएनएसी ने वहां गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की हुई है. लेकिन पार्किंग स्पेस में पर्याप्त जगह नहीं हो पाने के बाद ठेकेदार ने गाड़ियों की पार्किंग रोड पर ही शुरू कर दी. जिसके बाद सड़क पर भरी दोपहर में जाम की स्थिति देखने को मिली. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-tier-panchayat-elections-will-be-held-in-four-phases-elaborate-security-arrangements-will-be-made/">चाईबासा

: चार चरणों में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम

मानगो से साकची आने वाले ऑटो के संचालन से बढ़ गई जाम की समस्या

[caption id="attachment_288676" align="aligncenter" width="201"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/chalaN-201x300.jpg"

alt="" width="201" height="300" /> जेएनएसी द्वारा काटी गई पार्किंग रसीद[/caption]   सड़क पर पार्क कार्रवाई कार के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उस मार्ग से मानगो से साकची आने वाले ऑटो का संचालन होता है. जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगी. जेएनएसी द्वारा यहां गाड़ी पार्क करने के लिए दोपहिया वाहन को 10 रूपये और चार पहिया वाहन को 20 रूपये का शुल्क वसूला जा रहा है. लेकिन शुल्क अदा करने के बाद भी वाहन के सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जाती है. गौरतलब हो कि इसी माह जेएनएसी पार्किंग का टेंडर निकालने वाली है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-locomotive-started-train-on-tata-badampahar-section/">जमशेदपुर:

टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर बिजली इंजन से चलने लगी ट्रेन   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही