Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसदीय सत्र 13 से, कांग्रेस की विपक्षी दलों के साथ बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की कवायद

NewDelhi : सोमवार, 13 मार्च से शुरू होने वाले संसदीय सत्र को लेकर कांग्रेस की विपक्षी दलों के साथ अहम बैठक होगी. कल सुबह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक उनके चैंबर में 10 बजे होगी. इस क्रम में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक 10.30 बजे होगी. खबर है कि बैठक में लोकसभा में अपनाये रणनीति को अंतिम रूप दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : CISF">https://lagatar.in/modi-governments-policy-of-zero-tolerance-to-terrorism-will-continue-amit-shah-on-cisf-foundation-day/">CISF

स्थापना दिवस पर अमित शाह ने कहा, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की मोदी सरकार की नीति जारी रहेगी

भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं

जान लें कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं. विपक्ष का आरोपहै कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. खबरों के अनुसार आम आदमी पार्टी की पहल पर दिल्ली में बैठक का आयोजन किया जायेगा. इसमें गैर भाजपा शाषित राज्यों के सीएम शामिल होने वाले हैं. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है, इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/annual-meeting-of-all-india-pratinidhi-sabha-of-rss-begins-in-panipat-haryana/">आरएसएस

की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के पानीपत में शुरू 

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में होंगी बैठक

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया जायेगा. बैठक में आम आदमी पार्टी सहित तृणमूल कांग्रेस, राजद, राकांपा सहित नौ दलों के शामिल होने की उम्मीद है. जान लें कि हाल ही में नौ विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था. पत्र पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे जेकेएनसी नेता फारूक अब्दुल्ला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हस्ताक्षर थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही