Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद का बजट सत्र आज से, वित्तमंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, अडानी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

NewDelhi : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी यानी आज मगंलवार से शुरू हो रहा है. बजट सत्र सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों के समक्ष राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये जाने के बाद इसे सीईए (मुख्य आर्थिक सलाहकार) वी अनंत नागेश्वरन द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा.  1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी.

सत्र में 27 बैठकें होंगी, यह 6 अप्रैल तक चलेगा

सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा. इसमें बजट दस्तावेज की जांच के लिए एक महीने का अवकाश भी शामिल है. हालांकि, सत्र के दौरान विपक्ष की मांग अदाणी समूह के खिलाफ लगाये गये आरोपों पर चर्चा करने की होगी, जिसमें जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और अन्य सरकारी संस्थाओं का सार्वजनिक पैसा शामिल है. खबर है कि न्यायपालिका और सरकार के आपसी संबंध और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाये जायेंगे.   इसे भी पढ़ें : लाल">https://lagatar.in/stock-market-on-red-mark-sensex-breaks-262-points-adani-total-gas-shares-fall-10/">लाल

निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक टूटा, अडानी टोटल गैस के शेयर 10 फीसदी टूटे

आर्थिक सर्वेक्षण केंद्रीय बजट से एक दिन पहले प्रस्तुत किया जाता है

संसद में आज वित्तमंत्री आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण केंद्रीय बजट से एक दिन पहले प्रस्तुत किया जाता है. बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण चालू वित्त वर्ष (2022-2023) के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति को बताता है. आर्थिक सर्वेक्षण के माध्यम से अर्थव्यवस्था की स्थिति का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है. इससे यह जाना जा सकता है कि देश की आर्थिक स्थिति वर्तमान में क्या है. राजद के मनोज झा और आप के संजय सिंह सहित द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), वामदलों और अन्य पार्टियों के नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे गौतम अडानी के मामलों को संसद में उठायेंगे और इसपर चर्चा करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही