Search

 
 
 

संसद का मानसून सत्र 20 से, मोदी सरकार ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. खबर है कि इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक 19 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे होगी, मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा.
 

 New Delhi :  संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. खबर है कि इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक 19 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे होगी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस  बैठक में मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों(राज्यसभा और लोकसभा) के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की याचना करेगी.

 

मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. चार सप्ताह के मानसून सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की बात सामने आयी है.  मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश होने और उन पर चर्चा होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है. संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होंगे 

 

खबर है कि मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ एल मुरुगन ने भारत सरकार के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही