Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद की लोक लेखा समिति की बैठक 16 जून को, कोरोना के कारण स्थायी समितियों की बैठकों पर लगा था विराम

Advertisement
Advertisement
NewDehi :  संसद की पुनर्गठित लोक लेखा समिति की पहली बैठक 16 जून को होगी. बैठक साल का एजेंडा तय किये जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार समिति जिन मामलों की समीक्षा करेगी, उनमें से एक मामला कोविड-19 प्रबंधन हो सकता है. सदस्य बैठक के दौरान प्राथमिकता के एजेंडे पर फैसला करेंगे. बता दें कि लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद किसी संसदीय समिति की पहली बैठक होगी. कोरोनो वायरस की दूसरी लहर के कारण स्थायी समितियों की कोई बैठक नहीं हो सकी थी. इसे भी पढ़ें : 2019-20">https://lagatar.in/bjp-tops-in-terms-of-earning-in-2019-20-got-750-crores-in-donation-congress-could-raise-only-139-crores/85917/">2019-20

में कमाई के मामले में भाजपा अव्वल, डोनेशन में मिले 750 करोड़, कांग्रेस महज 139 करोड़ रुपये ही जुटा पायी

संसद का मानसून सत्र जुलाई में  मान्य कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच सरकार इस बात को लेकर आशान्वित है कि संसद का मानसून सत्र जुलाई में अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा. जब से यह महामारी शुरू हुई है तब से संसद के तीन सत्रों की अवधि घटाई गयी है और पिछले वर्ष पूरा शीतकालीन सत्र ही रद्द करना पड़ गया था. पिछले वर्ष मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था. आमतौर पर यह सत्र जुलाई में प्रारंभ होता है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/controversy-over-appointment-of-former-up-chief-secretary-anoop-chandra-pandey-as-election-commissioner/85851/">यूपी

के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को चुनाव आयुक्त बनाये जाने से विवाद, प्रशांत भूषण, दीपांकर घोष ने विरोध किया

समितियों की बैठक भजून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना 

जोशी ने कहा कि मैं आशान्वित हूं कि संसद सत्र जुलाई में शुरू होकर सामान्य कार्यक्रम के हिसाब से चलेगा. सूत्रों ने बताया कि इस साल मानसून सत्र के आयोजन के तौर तरीकों पर अभी चर्चा चल रही है. सूत्रों के अनुसार संसद की समितियों की बैठक भी जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. प्रशासन को जुलाई में यह सत्र आयोजित करने का पूरा विश्वास है क्योंकि ज्यादातर सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के ज्यादातर कर्मियों व अन्य संबंधित पक्षों को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक तक लग चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही