NewDehi : संसद की पुनर्गठित लोक लेखा समिति की पहली बैठक 16 जून को होगी. बैठक साल का एजेंडा तय किये जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार समिति जिन मामलों की समीक्षा करेगी, उनमें से एक मामला कोविड-19 प्रबंधन हो सकता है. सदस्य बैठक के दौरान प्राथमिकता के एजेंडे पर फैसला करेंगे. बता दें कि लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद किसी संसदीय समिति की पहली बैठक होगी. कोरोनो वायरस की दूसरी लहर के कारण स्थायी समितियों की कोई बैठक नहीं हो सकी थी. इसे भी पढ़ें : 2019-20">https://lagatar.in/bjp-tops-in-terms-of-earning-in-2019-20-got-750-crores-in-donation-congress-could-raise-only-139-crores/85917/">2019-20
में कमाई के मामले में भाजपा अव्वल, डोनेशन में मिले 750 करोड़, कांग्रेस महज 139 करोड़ रुपये ही जुटा पायी
के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को चुनाव आयुक्त बनाये जाने से विवाद, प्रशांत भूषण, दीपांकर घोष ने विरोध किया
में कमाई के मामले में भाजपा अव्वल, डोनेशन में मिले 750 करोड़, कांग्रेस महज 139 करोड़ रुपये ही जुटा पायी
संसद का मानसून सत्र जुलाई में मान्य कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच सरकार इस बात को लेकर आशान्वित है कि संसद का मानसून सत्र जुलाई में अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा. जब से यह महामारी शुरू हुई है तब से संसद के तीन सत्रों की अवधि घटाई गयी है और पिछले वर्ष पूरा शीतकालीन सत्र ही रद्द करना पड़ गया था. पिछले वर्ष मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था. आमतौर पर यह सत्र जुलाई में प्रारंभ होता है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/controversy-over-appointment-of-former-up-chief-secretary-anoop-chandra-pandey-as-election-commissioner/85851/">यूपीके पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को चुनाव आयुक्त बनाये जाने से विवाद, प्रशांत भूषण, दीपांकर घोष ने विरोध किया
Leave a Comment