Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परमार रवि मनुभाई बने BPSC के नये चेयरमैन, नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
Advertisement
Patna :  1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. परमार रवि मनुभाई अगले छह सालों तक बीपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार देर रात जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, परमार रवि मनुभाई को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. परमार रवि मनुभाई बीपीएससी के चेयरमैन पद पर पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले 6 साल या 62 साल की उम्र सीमा में जो भी पहले हो, तब तक होगी.

 इम्तियाज अहमद करीमी ने सात दिनों तक संभाली जिम्मेदारी

बता दें कि बीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद 12 फरवरी को सेवानिवृत हुए थे. इसके बाद 19 फरवरी को सात दिनों के लिए बीपीएससी की कमान इम्तियाज अहमद करीमी को सौंपी गयी. करीमी के सेवानिवृत होने के बाद बीपीएससी की मेंबर प्रोफेसर दीप्ति कुमार ने अध्यक्ष पद का कामकाज संभाला. हालांकि अब बिहार सरकार ने परमार रवि मनुभाई को बीपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है.

हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं परमार रवि मनुभाई

1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई पहले खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव थे. नवंबर 2024 में वो सेवानिवृत होने वाले थे. लेकिन सेवानिवृत होने से पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया. इससे पहले परमार रवि मनुभाई कला संस्कृति, एससी-एसटी कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण विभाग में सचिव, प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव के पद पर थे. हाल में ही रवि मनु भाई परमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही