Patna : 1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. परमार रवि मनुभाई अगले छह सालों तक बीपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार देर रात जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, परमार रवि मनुभाई को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. परमार रवि मनुभाई बीपीएससी के चेयरमैन पद पर पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले 6 साल या 62 साल की उम्र सीमा में जो भी पहले हो, तब तक होगी.
परमार रवि मनुभाई बने BPSC के नये चेयरमैन, नोटिफिकेशन जारी
Last Updated: Mar 16, 2024 12:00 AM (IST)