Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परसुडीह : बाजार के शिव मंदिर में दानपेटी से 40 हजार रुपए चोरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बाजार में स्थित शिव मंदिर में गुरुवार देर रात चोरों ने दानपेटी की चोरी कर ली. चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिए और दानपेटी को मंदिर परिसर में ही फेंक दिया. इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा को शुक्रवार सुबह मंदिर में सफाई करने के दौरान मिली. उन्होंने पाया कि मंदिर के पीछे का दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ है और मंदिर में दानपेटी की चोरी हो गई है. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/ajit-pawar-said-nothing-wrong-in-adani-sharad-pawar-meeting-allegations-against-adani-not-proved/">बोले

अजीत पवार, अडानी-शरद पवार की मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं, अडानी पर लगे आरोप साबित नहीं
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मनोज के अनुसार दानपेटी पांच सालों से नहीं खोली गई थी. दानपेटी में लगभग 30 से 40 हजार रुपये थे. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हर दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. कई बार इसकी शिकायत परसुडीह पुलिस को की गई, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही