Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी.कॉम से रिश्ता देख परसुडीह की युवती की हुई सगाई, फिर मांगा भारी दहेज, यौन शोषण का युवती ने लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह के हलुदबनी नामोटोला की युवती ने भागलपुर के बीरपुर निवासी आकाश सिंह व उनके परिजनों पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर परसुडीह थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है. एसआई रविकांत पराशर ने जांच अधिकारी के रूप में जांच शुरू कर दी है. मामले में आकाश के पिता अमरेंद्र सिंह, मां आशा सिंह, अबास सिंह, रंजना सिंह व शिवेश्वर सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना 29 नवंबर 2020 से अब तक की है. पीड़ित दिल्ली में एक निजी बैंक में कार्यरत है. थाना प्रभरी बिमल किंडो के अनुसार शादी.कॉम के जरिए दोनों का परिचय हुआ. दोनों के परिवारवाले भी मिले. रांची के एक होटल में सगाई भी हुई. उसके बाद दोनों परिवारों के बीच कोई कारण को लेकर रिश्ता टूट गया. युवती का आरोप है की इस बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये गए. फिर शादी की बात पर दहेज में कार व 20 लाख की डिमांड कर दी गई. मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही