Search

 
 
 

जल्द आयेगा फिल्म तनु वेड्स मनु का पार्ट 3, ट्रिपल रोल करती नजर आयेंगी कंगना रनौत

 
रोमांस के साथ देखने को मिलेगा कॉमेडी का तड़का Lagatardesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु का जल्द सीकवल आने वाला है. तनु वेड्स मनु के पार्ट 3 में एक्ट्रेस एक या दो नहीं बल्कि ट्रिपल रोल करती नजर आयेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 2025 में शूरू होगी. हालांकि मेकर्स ने फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियली कोई अनाउंसमेंट नहीं की है. कहा जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जहां पर खत्म हुआ था. तनु वेड्स मनु 3 वहां से शुरू होगी. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा. तनु वेड्स मनु फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल.https://lagatar.in/part-3-of-the-film-tanu-weds-manu-will-come-soon-kangana-ranaut-will-be-seen-doing-a-triple-role/untitled-2-124/"

rel="attachment wp-att-959971">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-2-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि साल 2011 में कंगना रनौत स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आर माधवन नजर आये थे. कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी. कंगना और माधवन की जोडी को फैंस का भी खूब प्यार मिला था. यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद मेकर्स ने तनु वेड्स मनु फिल्म का अगला पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न लाया. इस फिल्म में कंगना रनौत ने डबल रोल किया था. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचायी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही