Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में पांच दिनों तक छाए रहेंगे आंशिक बादल, तापमान बढ़ेगा

Ranchi : झारखंड में गर्मी से आम जन का हाल बेहाल है. बीते दस दिन से हीट वेव का असर दिख रहा है. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रांची में 15 मई से 20 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे. राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले दो से तीन दिन में धीरे-धीरे (2-3)°C की वृद्धि हो सकती है. वहीं 16 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. 18 मई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.6 °C डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C चाईबासा में दर्ज किया गया. वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 35.2°c और न्यूनतम तापमान 24.4°c रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें – सीआईएससीई">https://lagatar.in/cisce-result-riya-aggarwal-in-12th-and-rushil-kumar-topped-in-10th/">सीआईएससीई

रिजल्ट : 12वीं में रिया अग्रवाल और 10वीं में रुशील कुमार ने किया टॉप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही