Search

विष्णुगढ़ में झारखंड बंद का आंशिक असर, चार घंटे यातायात बाधित

Vishnugarh : राज्य सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से दो दिवसीय झारखंड बंद के पहले दिन शनिवार को आंशिक असर रहा. जेएसएसयू का यहां कोई सांगठनिक ढांचा नहीं है, मगर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने यहां बंद को समर्थन दिया था. लिहाजा समिति के सदस्यों ने सुबह छह बजे से विष्णुगढ़ के मील चौक में बंद को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया था. चौक को जाम कर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया. बंदी के दौरान परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जाने की छूट दी गई. साथ ही जरूरी काम से जाने वालों को भी नहीं रोका गया. इस बीच जब-जब छात्र बोला है, राज सिंहासन डोला है और साठ चालीस नाय चलतो जैसे नारे लगा रहे थे. बंद का असर सुबह छह से लेकर दस बजे तक रहा. बंद की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बंद के दौरान पुलिस को मशक्कत करते देखा गया. बाजार बंद से अछूते रहे. दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-wife-and-milkmaid-skeleton-found-after-10-days/">पलामू

: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//