alt="" width="300" height="165" /> सड़क पर नारेबाजी करते बंद समर्थक[/caption] बलियापुर के करमाटांड में भी लगभग दो घंटे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया. छात्र नेता अजीत कुमार महतो ने कहा कि छात्र अपने अधिकार और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मौके पर टुनटुन महतो, रंजीत कुर्मी, रिजवान अख्तर, पंकज कुमार महतो, संतोष महतो, प्रेम, रंजीत कुमार, मनोज, हरि गोविंद, हरीश महतो, शंकर महतो, राम महतो, उपेंद्र कुमार, मनोज महतो, राजकिशोर महतो, पप्पू महतो, संतोष कुमार, विनेश महतो, सौरभ कुमार, दुलाल कुमार आदि मौजूद थे.
सिंदरी में लाठी-डंडे के साथ् दुकानों को बंद कराया
[caption id="attachment_663929" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="226" /> सिंदरी में लाठी डंडे से लैस झारखंड बंद के समर्थक[/caption] Sindri : झारखंड बंद को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन व जेबीकेएसएस, सिंदरी के समर्थक लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे व शहरपुरा में दुकानों के साथ ठेले व खोमचे वाले आदि को बंद कराया. टेम्पो व टोटो को भी वापस लौट जाने की हिदायत दी। सभी से 48 घंटे बंद रखने का आग्रह भी किया। स्थानीय पुलिस की गाड़ियां भी घूमती रहीं और बंद समर्थक हाथों में लाठी-डंडे लिए दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराते रहे। कई दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन भी चुप्पी साधे सबकुछ देख रहा है.
कतरास में शक्ति चौक घंटों जाम
[caption id="attachment_663935" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="163" /> कतरास में सड़क जाम करते लोग[/caption] Katras : बाघमारा प्रखंड के कतरास-धनबाद 8 लेन रोड पर तेतुलमारी शक्ति चौक को आंदोलनकारियों ने घंटों जाम रखा. टायर जलाकर विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
तोपचांची में कुछ दुकानें खुली, तो कुछ बंद
[caption id="attachment_663944" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> बंद के दौरान गोमो-तोपचांची मार्ग स्थित मार्केट का दृश्य[/caption] Topchachi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद का तोपचांची में मिलाजुला असर देखने को मिला. तोपचांची बाजार मे कुछ दुकानें खुली रही तो कुछ दुकानें बंद भी रही. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर प्रशासन चौक चौराहों पर अलर्ट रही ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार का अशांति उत्पन्न ना हो जाए. झारखंड बंद को लेकर बाजार में काफी कम रौनक दिखाई पड़ी कुछ ही लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचे थे.
पुटकी मोड़ पर बंद समर्थकों ने लगाया जाम, नारेबाजी
[caption id="attachment_663947" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="252" /> पुटकी में सड़क जाम कर नारेबाजी करते बंद समर्थक[/caption] Putki : झारखंड बंद के मद्देनजर पुटकी मोड़ को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया गया और नारेबाजी की गई। मौके पर यूनियन के अनिल महतो, विशाल महतो, नवल किशोर महतो, सूरज महतो, अविनाश महतो, सागर महतो, संजू महतो, प्रिंस महतो, अजय महतो, करण महतो, विष्णु महतो, विकास महतो, बजरंग महतो, शेखर महतो, सुरबल महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment