Search

 
 
 

SBU चेस टूर्नामेंटः तीसरे दिन के मुकाबले में कलकत्ता, जादवपुर व पटना विवि के प्रतिभागी आगे

 
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) की मेजबानी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू ) द्वारा आयोजित ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप (पुरुष) के तीसरे दिन के मुकाबलों के पांच चक्रों के बाद कलकत्ता, जादवपुर और पटना विश्वविद्यालय के प्रतिभागी आगे चल रहे हैं. शुक्रवार के मुकाबलों में कोलकाता विवि ने एलएन मिथिला विवि, जादवपुर विवि ने विद्यासागर विवि को और पटना विवि ने एसओए विवि को मात दी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और बीआईटी मेसरा के बीच हुआ मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस दौरान एआईयू के ऑब्जर्वर डॉ. एनआर राजकुमार, चीफ आर्बिटर असित वरन चौधरी, आयोजन समिति के सचिव सुभाष शाहदेव एवं सह संयोजक राहुल रंजन भी उपस्थित थे. विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन और सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-holds-press-conference-with-sanjay-raut-supriya-sule-alleges-manipulation-in-maharashtra-election-results/">राहुल

गांधी ने संजय राउत, सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लगाया आरोप , महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट में गड़बड़ी की गयी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही