Search

 
 
 

18 दिसंबर के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लें भागः एसपी लातेहार

 
Latehar: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर 18 दिसंबर को लातेहार जिले के सभी पुलिस अनुमंडल में एक विशेष जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को सुनना और उनका त्वरित निवारण करना है. जाने कहां कहां होगा कार्यक्रम: - लातेहार: टाउन हॉल में लातेहार और चंदवा क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. - बालुमाथ: बालुमाथ थाना में बालुमाथ, बारियातू और हेरहंज क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं. - बरवाडीह: बरवाडीह थाना में बरवाडीह, मनिका और छिपादोहर क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. - महुआडांड़: महुआडांड़ थाना में महुआडांड़, नेतरहाट, गारू और बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं बता सकते हैं.

पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना मुख्य उद्देश्य

यह कार्यक्रम आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसके माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और उनका समाधान भी तुरंत मिल सकेगा.

कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें: एसपी

एसपी कुमार गौरव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें. उन्होंने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है जब आप अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकते हैं और उनका समाधान भी तुरंत मिल सकता है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही