Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल, सीएम, मंत्री समेत दलों- संगठनों ने बिरसा मुंडा को किया नमन

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 123वें शहादत दिवस पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं व संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. राज्यपाल ने मेदिनीनगर स्टेशन रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित समाधि स्थल और बिरसा चौक में श्रद्धसुमन अर्पित किया. अर्जुन मुंडा भी कोकर समाधि स्थल पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cm_325.jpg"

alt="" width="1032" height="688" /> कांग्रेस : कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस भवन और कोकर समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इनमें प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, केशव महतो कमलेश, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, शमशेर आलम, ईश्वर आनंद, डॉ राकेश किरण महतो, धर्मराज राम, कमल ठाकुर, मनोज सहाय पिंकू, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, नीतू देवी, इंदिरा तुरी, कुमारी अनिता, शहनाज खानू, अवधेश प्रजापति, अमरेन्द्र सिंह, राखी कौर, जगरनाथ साहू, अजय कुमार, रामानंद केशरी शामिल थे. भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना सहित अन्य नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल, पुराने जेल परिसर एवं प्रदेश कार्यालय में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्रीय सरना समिति : केंद्रीय सरना समिति ने प्रधान कार्यालय लाइन टैंक रोड में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. बिरसा मुंडा की जीवनी व उनके प्रेरणास्रोत कार्य पर प्रकाश डाला गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, कृष्ण कांत टोप्पो, जगलाल पहान, अमर मुंडा, जगन्नाथ तिर्की , किरण तिर्की सहित कई उपस्थित थे. बिरसा अनुयायी : बिरसा धर्म मानने वाले सैकड़ों अनुयायी शुक्रवार को तोरपा से चुटिया मंदिर पहुंचे.वहां चुटिया मुंडा की पूजा- अर्चना की. दोपहर भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर पहुंचे. इस मौके पर बिनोद मुंडा,चमरा मुंडा आदि उपस्थित थे. विभिन्न आदिवासी संगठन : विभिन्न आदिवासी संगठन राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ, वीर बुधू भगत हूही मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोकर स्थित धरती आबा के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष से समाधिस्थल गूंज उठा. इस मौके पर राष्ट्रीय सरना प्रचारिका रेणु तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा, केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगम उरांव, शनि उरांव, शिव शंकर उरांव, सुधीर उरांव, लक्ष्मण तिर्की, जयसूर्या लकड़ा, विजय उरांव उपस्थित थे. पाहन महासंघ : पाहन महासंघ ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. संघ प्रमुख जगदीश पाहन की अगुआई में तमाम मौजा के पाहन, पहनाई पाइन, भोरा कोटवार, महतो कोटवार, भुमक बैगा देवरी और तमाम सामाजिक धार्मिक अगुआ परंपरागत वेशभूषा व गाजा बाजा के साथ बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे. सभी ने समाधि की परिक्रमा की. इस मौके पर संघ के हलधर चंदन पाहन ने पूरी रीति रिवाज के साथ तेल, पानी, टीका, सिंदूर, दीया बाती, धूप, पीठा पकवान आदि अर्पित कर आराधना की. इस मौके पर बसंत पाहन, विजय पाहन, राम पाहन, सोमनाथ पाहन, बिरसा पाहन, बिशेशर पाहन, सीता पाहन, मुन्नी पाहन, सुजाता पाहन, अनिता पाहन सहित कई उपस्थित थे. आदिवासी सेना-आदिवासी लोहरा समाज : आदिवासी सेना और सामाजिक संगठन आदिवासी लोहरा समाज के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. इस मौके पर आदिवासी सेना अध्यक्ष अजय कच्छप, चीलगू कच्छप, राजेश लिंडा, प्रकाश तिर्की, अशोक लोहरा, संजय लोहरा, सुमन लोहरा सहित कई उपस्थित थे. आदिवासी समन्वय समिति : आदिवासी समन्वय समिति और आदिवासी जन परिषद के लोगों ने समाधि स्थल कोकर में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर लक्ष्मीनारायण मुंडा, प्रेम शाही मुंडा,अभय भुट कुंवर, डब्लू मुंडा, उमेश लोहरा, संजीव वर्मा, रवि खलखो, कैलाश मुंडा, गंगा बेदिया कृष्णा मुंडा, देव सागर खलखो,परमेश्वर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-launching-of-jimny-car-in-nexa-premsons-motor-industry-arvinder-singh-khuran-became-the-first-customer/">रांचीः

नेक्सा प्रेमसंस मोटर उद्योग में जिमनी कार की लॉन्चिंग, अरविंदर सिंह खुरान बने पहले ग्राहक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही