Search

 
 
 

हेमंत को दुमका से लड़ा सकती है पार्टी, हेमंत की हरी झंडी का इंतजार

 
Ranchi : झामुमो जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व सीएम एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को दुमका से चुनाव मैदान में उतार सकती है. इसको लेकर झामुमो रणनीति बनाने में जुटा है. झामुमो खेमे और सत्ता की गलियारे से आ रही जानकारी के अनुसार हेमंत को दुमका लोकसभा सीट से पार्टी चुनावी समर में उतारने की तैयारी कर रही है. वे जेल में रहकर ही चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक सोरेन परिवार या खुद हेमंत का अप्रुवल इसको लेकर नहीं मिला है. पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होटवार जेल में हेमंत से मिले तो इस विषय पर चर्चा हुई थी.

झामुमो की यह है रणनीति

झामुमो के रणनीतिकार यह रणनीति बना रहे हैं कि अगर हेमंत को दुमका से उतारा जाए तो इसका असर पूरे झारखंड के आदिवासी वोट बैंक पर पड़ेगा. जनता के बीच यह मैसेज देने की कोशिश होगी कि भाजपा के षड्यंत्र की वजह से हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं. साथ ही साथ उनको वोट देकर जीत दिलाएं ताकि भाजपा को यह मैसेज जाए कि हेमंत सोरेन जेल में बंद होने के बावजूद चुनाव लड़ सकते हैं और जीत भी सकते हैं. झामुमो हेमंत को जेल भेजने को एक भावनात्मक मुद्दा बनाकर झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को लेना है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही