Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पासावा ने किया ईको फ्रेंडली होली मिलन समारोह का आयोजन

koderma : जयनगर प्रखंड के एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल पावर हाउस डंडाडीह परिसर में इको फ्रेंडली होली मिलन समारोह का आयोजन पासावा के जिलाध्यक्ष डॉ. बीएनपी वर्णवाल की अगुवाई में किया गया. इस होली मिलन समारोह में संघ के सभी सदस्यों ने एक- दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर और गला मिलकर होली की बधाई दी. श्री बर्णवाल ने कहा कि होली एक पवित्र त्योहार है. इस त्योहार में सभी पुराने आपसी मतभेद को भूलकर एक-दूसरे को रंग-ग़ुलाल लगाकर और गला मिल कर बधाई दें और भाईचारे के साथ नये रिश्ते की शुरुआत करें. वहीं इस होली समारोह में प्रखंड अध्यक्ष हिरामन मिस्त्री ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. इसमें हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ध्यान रखते हुए होली का त्योहार मनाना चाहिए. मौके पर प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि होली के त्योहार की अपनी एक विशेषता है, इसे परंपरागत तरीके से मनाना चाहिए. अभद्रता का प्रयोग से हमें बचना चाहिए. प्रखंड सचिव नीलकंठ वर्णवाल ने होली के महत्व को बताते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की जीत के रूप में यह त्योहार मनाई जीती है, इसलिए इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष हिरामन मिस्त्री, सचिव नीलकंठ वर्णवाल, प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा, रामदेव प्रसाद यादव, अरुण यादव, कन्हाई चंद्र यादव, रामकिशुन यादव, बासुदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव,मनोज कुमार राणा, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/transfer-of-rajeev-arun-ekka-principal-secretary-of-panchayati-raj-department/">राजीव

अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही