Search

 
 
 

रांची : फरार चल रहे दाहु यादव के पिता पशुपति यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल

 
Ranchi : मनी लाउंड्रिंग केस के आरोपी दाहु यादव के पिता पशुपति यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. वह पिछले लगभग छह महीने से न्यायिक हिरासत में हैं. रांची पीएमएलए ( प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट ने पशुपति यादव के खिलाफ चार्जफ्रेम (आरोप गठित) कर दिया है. ईडी ने पशुपति यादव को इसी वर्ष 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले झारखंड में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाला में फरार चल रहे दाहु यादव के घर की कुर्की-जब्ती पिछले दिनों की गयी है. ईडी कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद रविवार को पुलिस की टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-jesa-celebrated-56th-engineers-day-with-pomp-and-show/">रांची

: JESA ने धूमधाम से मनाया 56वां अभियंता दिवस समारोह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही