Search

 
 
 

पटरी पर लौटी पैसेंजर और मेमू ट्रेनें, रांची से परिचालन शुरू, 4 जनवरी तक कई और होंगी संचालित

 
Ranchi: राजधानी रांची और राज्य के विभिन्न शहरों के बीच अरसे बाद पैसेंजर और मेमू ट्रेनें पटरी पर लौटीं है. लंबी अवधि के बाद दो जनवरी से हटिया और रांची स्टेशन से टाटा, लोहरदगा, दुमका, राउरकेला आदि शहरों की रेल सेवा शुरू हो चुकी हैं. कुछ ट्रेनें तीन और कुछ चार जनवरी से चलायी जाएंगी. शनिवार को हटिया राउरकेला, हटिया टाटा और रांची लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन चालू हुआ. रात 9:30 बजे रांची दुमका ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- धनबादः">https://lagatar.in/memu-train-operations-allowed-many-passenger-trains-will-be-operational-from-january-2-see-list/13670/">धनबादः

पांच बहनों में एकलौते भाई की पत्थर से कूचकर हत्या, जानें क्या है मामला

रेलवे ने क्या दी जानकारी ?

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार ये सभी ट्रेनें अगले आदेश तक चलती रहेंगी. जबकि दुमका रांची स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी से चलाई जाएगी. इसमें 15 कोच होंगे. पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में टाटा से हटिया 3 जनवरी से, रांची से टोरी मेमु पैसेंजर 3 जनवरी से चलाए जाएंगे. वहीं खड़कपुर से रांची के लिए मेमु पैसेंजर ट्रेन 4 जनवरी से चलायी जाएगी. पिछले 22 मार्च को कोरोना के कारण बंदी के बाद इन शहरों के यात्रियों ने रेल सेवा प्रारंभ होने पर राहत की सांस ली है. रेल यातायात ठप होने से इन शहरों से आवाजाही ठप थी. रांची से विभिन्न शहरों के बीच चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बंद है और चलने के इंतजार में हटिया यार्ड में खड़ी हैं. इसे भी पढ़ें- सुनीत">https://lagatar.in/sunit-sharma-appointed-as-new-ceo-and-director-of-railway-board/14309/">सुनीत

शर्मा बनाये गये रेलवे बोर्ड के नये CEO और Director

ट्रेनों के परिचालन का समय

रांची और हटिया से ट्रेनें विभिन्न समय पर प्रस्थान करेगी. इसके अनुसार रांची दुमका स्पेशल 9:30 बजे रात, दुमका रांची स्पेशल शाम 6.55 बजे, टाटा हटिया मेमू. 5:40 बजे सुबह, हटिया टाटा मेमु 6:10 बजे सुबह, रांची टोरी मेमु 8:55 बजे सुबह, टोरी रांची मेमु 12:00 बजे दिन, रांची लोहरदगा मेमु 2:55 बजे दिन, लोहरदगा रांची 4:45 बजे शाम, खड़कपुर रांची मेमु 4:40 बजे दिन, रांची खड़कपुर मेमु 3:40 बजे दिन, रांची लोहरदगा मेमु 4:50 बजे सुबह, लोहरदगा रांची मेमु 6:40 बजे सुबह, रांची लोहरदगा मेमू 6:40 बजे शाम, लोहरदगा रांची मेमू 8:30 बजे रात, हटिया राउरकेला पै. 5:05 बजे शाम, राउरकेला हटिया पै 4:40 बजे सुबह,  हटिया टाटा पै.4:25 बजे सुबह, टाटा हटिया पै.12:45 बजे दिन में प्रस्थान करेगी. इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/the-license-of-sudarshan-nursing-home-hospital-in-godda-is-canceled-but-the-operation-is-going-on-indiscriminately/9503/">गोड्डा

में सुदर्शन नर्सिंग होम अस्पताल का लाइसेंस रद्द, लेकिन धड़ल्ले से हो रहा संचालन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही