Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची स्टेशन पर बेहोश हुआ यात्री, डर से किसी ने छुआ नहीं, देर से पहुंचा अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

  • घंटा बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची रेलवे की एंबुलेंस
  • हटिया के चिकित्सक ने जाकर की जांच, ऑटो से अस्पताल भेजा

Ranchi : रेलवे स्टेशन रांची में सोमवार की शाम प्लेटफार्म एक पर बेहोश हुए यात्री की रात में मौत हो गई. जगतार सिंह नाम का यह यात्री अपने परिजन के साथ पठानकोट के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन वह ट्रेन में चढ़ने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर गिरकर बेहोश हो गया था. कोरोना काल होने के कारण डर से किसी ने भी बेहोश यात्री की सुध नहीं ली. इस कारण इस यात्री को समय से चिकित्सा सुविधा नहीं मिली. स्टेशन मैनेजर की सूचना देने के बाद भी रेल डॉक्टर और चिकित्सा नहीं मिली. घटना पांच बजे हुई. लेकिन इस बेहोश यात्री को अस्पताल में ले जाने के लिए रेलवे की ओर से व्यवस्था में विलंब हो गई.

किसी होटल में काम करता था जगतार सिंह

स्टेशन मैनेजर की सूचना पर मंडल अधिकारियों ने हटिया से चिकित्सकों की टीम भेज कर उस यात्री की जांच की. सांस चल रही थी. तुरंत एक ऑटो से उस यात्री को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार मृतक जगतार सिंह रांची के किसी होटल में काम करते थे.
रांची स्टेशन के पास ही रेलवे का अस्पताल भी है. यहां चिकित्सक भी तैनात हैं. हाल में ही जिला प्रशासन ने रेलवे को एक एंबुलेंस भी मरीजों की मदद के लिए दिया था. इसके बावजूद देरी होने की वजह से यात्री की जान चली गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही