Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हटिया से वर्धमान की पैसेंजर ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द

  • कम यात्री मिलने के कारण अन्य पैसेंजर ट्रेनों को भी किया जाएगा निरस्त

Ranchi : रेल मंडल रांची ने भी कम होते यात्रियों के कारण ट्रेनों को रद्द करना शुरू कर दिया है. रविवार को वर्धमान हटिया की ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इस ट्रेन में यात्री उपलब्धता का संकट है. रेल मंडल रांची ने नौ मई से ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. इस ट्रेन में लोकल सवारियों की भीड़ काफी कम हो गयी थी. कभी-कभी तो ट्रेन की पूरी रेक में 20-27 यात्रियों को छोड़ कर पूरी ट्रेन ही रांची और वर्धमान के बीच फेरा लगा रही थी. मंडल अधिकारियों के अनुसार अन्य पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम जा रही है. ऐसी ट्रेनों को भी जल्द ही रदद किया जाएगा.

कोरोना काल में रांची से अन्य शहरों के कई ट्रेनें चलायी जा रही हैं

रांची से अन्य शहरों के लिए वर्तमान में कई ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसमें हटिया टाटा पैसेंजर, रांची आसनसोल पैसेंजर, बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर, खड़गपुर रांची पैसेंजर आदि ट्रेनें चल रहीं है. इन ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गयी है. खासकर पश्चिम बंगाल सरकार के कड़े आदेशों के कारण रांची से आसनसोल और खड़गपुर जानेवाली पैसेंजर ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों की कमी आ गयी है. यहां तक की रांची से चलनेवाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री उपलब्धता की संकट आकर खड़ी हो गई है.
रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ काफी कम होती जा रही है. ऐसे में खाली ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. अन्य पैसेंजर ट्रेनों का भी यही हाल है. जब यात्री सफर ही नहीं करेंगे तो ट्रेनों को चलाने का कोई मतलब नहीं. जैसे-जैसे यात्री कम होगी उसी हिसाब से ट्रेनों का परिचालन कम किया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही