Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर पकड़े गए बेटिकट यात्री, वसूला जुर्माना

 

विशेष जांच अभियान अभियान में मजिस्ट्रेट व टीटीई शामिल

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक जुलाई शनिवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. धनबाद रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला. इस दौरान कुछ यात्रियों ने बताया कि एजेंट भोले-भाले ग्रामीण लोगों को ही ई-टिकट का वेटिंग लिस्ट टिकट देकर गुमराह करते हैं. कहा कि यह कह कर भेजते हैं कि इसी टिकट पर यात्रा कीजिए. जबकि रेलवे के नियमानुसार ई-टिकट के वेटिंग लिस्ट को भी बिना टिकट माना जाता है, जो यात्रा के लिए वैध नहीं होता है. धनबाद रेल मंडल के प्रभारी पीआरओ जयदीप घोष ने बताया कि जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित और अनारक्षित कोच में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना है. साथ ही यात्रियों के बीच जागरुकता पैदा करना भी है, ताकि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान में मजिस्ट्रेट तथा रेल प्रशासन के साथ भारी संख्या में टीटीई शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही