Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से यात्री का पैर कटा, गंभीर

 
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक से उतर कर पटरी पर जाकर चलती ट्रेन पर चढ़ना एक यात्री को महंगा पड़ गया. यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसका पैर कट गया. आनन-फानन में उसे पहले रेलवे अस्पताल, फिर एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां उसका इलाज चलरहा है, उसकी स्थिति काफी गंभीर है. जानकारी के अनुसार, उक्त यात्री को धनबाद से हावड़ा जाने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस को पकड़ना था. धनबाद रेलवे स्टेशन पर अक्सर यह ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक से खुलती है.  लेकिन बुधवार को दो नंबर से खुल रही थी. उक्त यात्री  प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचा, तो वहां नहीं ट्रेन नहीं थी. देखा कि ब्लैक डायमंड दो नंबर प्लेटफॉर्म से खुल रही है. यादि वह प्लेटफॉर्म के ब्रिज से चढ़कर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचता, तो ट्रेन छूट सकती थी. इसलिए वह प्लेटफॉर्म नंबर एक से उतर कर पटरी से होते हुए दौड़कर ट्रेन पर चढ़ना चाहा. तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीच चला गया और अपना पैर गंवा बैठा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-complain-to-dc-and-election-commission-against-gunnery-bdo-chandraprakash/">धनबाद

: तोपचांची बीडीओ के खिलाफ डीसी व चुनाव आयोग से करूंगा शिकायत- चंद्रप्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही