Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन में बैरिकेडिंग से दूसरे दिन भी यात्री परेशान, जेबकतरों की चांदी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग से यात्रियों को दूसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्टेशन के बाहर सुरक्षा को लेकर 19 जून से बैरिकेडिंग कर दी गई है. आज 20 जून को ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही यात्री घर जाने के लिए बाहर निकले तो उन्हें बैरिकेडिंग से दो चार होना पड़ा. वहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई. उस भीड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक फंसे रहे. इधर, भीड़ का फायदा चोरों और जेबकतरों ने उठाया. कई यात्रियों की पॉकेटमारी हो गई. एक यात्री का लगभग 70 हजार रुपये का फोन जेबकतरे उड़ा ले गए तो दूसरे यात्री का पर्स जेब से गायब हो गया.

    बैरिकेडिंग के पास भीड़ में हुई पॉकेटमारी

यात्री अभिजीत बासुकी ने बताया कि वह निजी काम से कोलकाता से धनबाद आए थे. धनबाद स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से  व्यवस्था बहुत ही खराब है. उन्होंने बताया कि सभी को लाइन में लगाकर बारी-बारी से निकालना चाहिए, लेकिन बैरिकेडिंग के पास एक साथ भीड़ को इकठ्ठा किया जा रहा है. इसी क्रम में किसी ने पॉकेट से फोन चुरा लिया.

   पर्स में रखे रुपये और कागजात गायब

दूसरे यात्री जगदीश हजारी ने बताया कि वह पानागढ़ से धनबाद आए हैं. रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो वहां भीड़ में चोरों ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर लिया. पर्स में लगभग एक हजार रुपये और कई महत्वपूर्ण कागजात थे. सब कुछ गायब हो गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/congress-leaders-from-dhanbad-also-reached-delhis-jantar-mantar-for-satyagraha/">धनबाद

से भी कांग्रेस के नेता सत्याग्रह के लिए पहुंचे दिल्ली के जंतर-मंतर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही