Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर बोगी कम करने से यात्री परेशान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद-अल्लापूजा एलेप्पी एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर बोगी की संख्या कम करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जनरल बोगी कम होने से यात्री आरक्षित डब्बों में सफर करने पर मजबूर हो गए हैं. इससे आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड रही है. इस ट्रेन में काफी संख्या में मरीज वेल्लोर इलाज कराने जाते हैं. इस परिस्थिति में मरीजों का सफर काफी कष्टदायी हो गया है. बता दें कि इस ट्रेन में एलएचबी कोच जोड़ने के कारण स्लीपर और जनरल कोच घट गए हैं. पहले जहां चार जनरल कोच थे, वहीं अब दो ही जनरल कोच हैं. पहले स्लीपर के आठ कोच थे, वहीं अब ट्रेन में पांच कोच हैं. दूसरी ओर एसी कोच बढ़ाए गए हैं. सेकेंड एसी के दो कोच की जगह अब चार कोच हो गए हैं. थर्ड एसी के पांच कोच थे, अब छह कोच होंगे. फर्स्ट एसी का एक ही कोच होगा. पहले यात्रियों के लिए 20 कोच थे. अब 18 कोच ही है. इसके अलावा पार्सल कोच है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही